दरभंगा में फर्जी वोटर को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने काटा बवाल
जबरन थाने से निकालकर साथ ले गए
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
बिहार, मधुबनी लोकसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान चार फर्जी मतदाता को हिरासत में लेकर जाले थाने को सुपुर्द कर दिया गया था। लेकिन 20 मई की देर शाम तक जब प्रशासन ने चारों फर्जी मतदाता को नहीं छोड़ा तो ग्रामीणों ने जाले थाने पर हंगामा कर पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों को जबरन छुड़ाकर अपने साथ ले गए। वहीं, इस पूरी घटना का वीडियो सामने आने पर प्रशानिक महकमा में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के बाद दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कहा है कि इस मामले में 24 लोगों के विरुद्ध नामजद तथा 130 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई की जा रही है। दरअसल, 20 मई की रात करीब 10:30 बजे 130 की संख्या में आए असामाजिक तत्वों ने जाले थाने पर हमला कर दिया।असामाजिक तत्वों ने पहले फर्जी वोट डालने के आरोप में गिरफ्तार किए गए एक युवक और तीन युवतियों को अभिलंब छोड़ने की मांग की, लेकिन जब पुलिस ने उसकी बात नहीं मानी तो वह हंगामा करने लगे।