विकास त्यागी ने प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद की रिपोर्ट पर की चिंता व्यक्त
हिंदू आबादी का 8% घटना व मुस्लिम आबादी लगभग 44% बढ़ना बहुत ही चिंता जनक : विकास त्यागी
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
देवबंद | सहारनपुर, बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने एक बयान जारी करके प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद की रिपोर्ट पर चिंता व्यक्त की है। विकास त्यागी ने कहा है कि हिंदू आबादी का 8% घटना व मुस्लिम आबादी लगभग 44% बढ़ना बहुत ही चिंता जनक है। इसका सरकार को तुरंत संज्ञान लेते हुए देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर उसे लागू करना चाहिए। विकास त्यागी ने कहा है कि देश के अंदर जहां-जहां भी हिंदू घटा है तभी देश बटा है, वही स्थिति उत्पन्न हो गई है और भविष्य में देश में गृह युद्ध की स्थिति भी बन सकती हैं। विकास त्यागी ने पूर्व प्रधानमंत्री सरदार मनमोहन सिंह के बयान को इगिंत करते हुए भी चिंता व्यक्त की है जिसमें कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार केवल मुसलमानों का है। उन्होंने कहा कि यह खुल्लम-खुल्ला मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति है। देश में इस समय जनसंख्या असंतुलन की स्थिति उत्पन्न हो गई है और इस रिपोर्ट से साफ दिखाई देता है की हिंदुओं का भविष्य खतरे में पड़ गया है। विकास त्यागी ने सरकार से मांग की है की देश में तुरंत जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो।