शासकीय स्कूलों का बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ का फिर से वीडियो हुआ वायरल
शहडोल के शासकीय स्कूल में बच्चो से फावडे से साफ सफाई करवाया जा रहा है
CURATED BY - KRISHNA TIWARI | CITYCHIEFNEWS
शहडोल, एक बार फिर जिले के शासकीय स्कूलों में बच्चों से काम करवाने का वीडियो वायरल हो रहा है पहले भी कई स्कूलों का छात्र से काम करवाने का वीडियो वायरल हो चुका है. कार्यवाही के बाद भी स्कूल के शिक्षक अब तक नहीं चेते फिरसे एक शासकीय स्कूल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहा स्कूल पढ़ने आए मासूम बच्चो से फावड़े से साफ सफाई, करवाया जा रहा है. स्कूल के शिक्षक खडे होकर अपने सामने बच्चो से स्कूल परिषर की झाडियां साफ करवा रहे है, नन्हे हाथों में किताब की जगह फावडे से साफ सफाई करवाया जा रहा है, बच्चो का स्कूल में काम करने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल, हो रहा है यह मामला जयसिंह नगर विकास खण्ड के ढोलर के प्राथमिक स्कूल का है.