मध्यप्रदेश में भाजपा नेता का वीडियो वायरल
खतरनाक ड्राइविंग और पिस्टल मामले में हुई कार्यवाही
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी जिले में बाइक पर स्टंटबाजी करते और पिस्तौल से हवाई फायर करते खुद को भाजपा युवा नेता बताने वाले एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल होने और मीडिया की सुर्खियां बनने के तुरंत बाद कोतवाली पुलिस एक्शन में आई और स्टंट करने वाले तथाकथित भाजपा युवा नेता को बाइक सहित दबोच लिया। पकड़े यह भाजपा के युवा नेता अंश तोमर की सोशल मीडिया में बड़े बड़े भाजपा के नेताओं के साथ फोटो है यहां तक कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री के साथ भी इसके काई फ़ोटो सोशल मीडिया में वायरल भी हो चुकी है।
फिलहाल युवा नेता की बाइक को जप्त करते हुए खतरनाक तरीके से बाइक चलाने के आरोप में युवा नेता के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है और उससे पिस्टल के संबंध में भी पूछताछ जारी है। पकड़े यह भाजपा के युवा नेता अंश तोमर की सोशल मीडिया में बड़े बड़े भाजपा के नेताओं के साथ फोटो है यहां तक कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री के साथ भी इसके काई फ़ोटो सोशल मीडिया में वायरल भी हो चुकी है। कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के आधार पर भाजपा का युवा नेता अंश तोमर नामक युवक को उसकी बाइक सहित पकड़ा गया है। खतरनाक तरीके से बाइक चलाकर अन्य राजगीरों को खतरे में डालने के आरोप में उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के सख्त कार्यवाही की जा रही है। उक्त युवक से पिस्टल के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। शहर कोतवाल आशीष शर्मा ने कहा कि शहर की हवा बिगाड़ने या फिर उपद्रव मचाने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति को बक्सा नहीं जाएगा। आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है और तत्काल कार्यवाही करने के लिए प्रतिबद्ध भी है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड