विशेष समुदाय और सांसद इमरान मसूद पर अभद्र टिप्पणी करने की युवक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
आरोपी युवक गिरफ्तार
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद नगर में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से एक युवक द्वारा वक्फ संशोधन कानून को लेकर विशेष समुदाय और सहारनपुर सांसद इमरान मसूद पर अभद्र टिप्पणी की गई। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिससे गुस्साए लोगों ने आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर दो बार कोतवाली का घेराव किया। जिसके बाद पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और बाद में आरोपी को उत्तराखंड से गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में मोहल्ला कायस्थवाड़ा शिव चौक निवासी युवक अभय टंडन उर्फ तनु टंडन वक्फ संशोधन बिल को लेकर धर्म विशेष और कांग्रेस के सहारनपुर सांसद इमरान मसूद को लेकर अभद्र टिप्पणी कर रहा था। वीडियो के वायरल होने के बाद लोगो में रोष पनप गया और लोग इकट्ठा होकर कोतवाली पहुंचे और हंगामा करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने बामुश्किल उन्हें शांत किया। पुलिस ने नगर के चौधरी कलीम की
तहरीर पर आरोपी के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में रिर्पोट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी अभय टंडन उर्फ तनु को उत्तराखंड के भगवानपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड