CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, आउटरों एवं ट्रेनों में यात्रियों के साथ हो रही चोरी व लूट की घटनाओं की रोकथाम के लिए जीआरपी द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत रेल थाना प्रभारी अरूणा वाहने के नेतृत्व में जीआरपी ने तीन शातिर चोरों को पकडऩे में सफलता प्राप्त की है।
रेल थाना प्रभारी अरूणा वाहने ने बताया कि रेलवे स्टेशन में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिरों से सूचना प्राप्त हुई की तीन अज्ञात व्यक्ति रेलवे स्टेशन में घूम रहे हैं। मुखबिरो की सूचना पर आरपीएफ सीआईबी के स्दस्यों को लेकर संयुक्त चेकिंग की गई। प्लेटफार्म नंबर 2 पर जबलपुर छोर की तरफ मुखबिरों के बताये हुलिया के व्यक्ति दिखे, जिन्हे घेराबंदी कर पकडा गया। जिनसे पूछताछ की गई। पूछताछ में तीनों व्यक्तियों ने पूर्व में ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि 5 मार्च को यात्री संतोष सिंह का यात्रा के दौरान ट्राली बैग से सोने के जेवरात व 7 अप्रैल को यात्री नीलू तिवारी का लेडीज पर्स चोरी किया था। उपरोक्त दोनो फरियादियों का चोरी किया सामान साथी नेम सिंह के घर बोस कालोनी मैहर में छिपा कर रखा था। नेम सिंह के घर से सोने के जेवरात एक सोने की चैन एक जोड कान के झुमका एक मंगलसूत्र का लाकेट एक जोड कान का टाप्स व नगदी 1100 रूपये पृथक-पृथक मामलों मे जप्त किया गया। आरोपी नेम सिंह जाटव एवं आरोपी अवनीश जाटव एवं आरोपी मोनू यादव पिता विष्णू यादव तीनों निवासी सिकंदराराऊ थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस उप्र को गिरफ्तार किया गया। आरोपीयों के थाने में पूर्व अभिलेखों का अवलोकन किये जाने पर आरोपी नेम सिंह के माननीय न्यायालय कटनी से जारी दो स्थाई वारंट पाया गया। उक्त तीनो आरोपियों के कब्जे से कुल 1 लाख 36 हजार 1 सौ रूपये का सामान बरामद किया गया।