अमानगंज थाना प्रभारी की सक्रियता से पकड़ा गया वाहन चोर
त्वरित संज्ञान लेने की आदत से गिरफ्त में आया चोर
CURATED BY – RAM NARESH VISHWAKARMA | CITYCHIEFNEWS
पन्ना, दिनाक 17.05.2024 को फरियादी महेश प्रसाद गुप्ता पिता स्व. मकुन्दीलाल गुप्ता उम्र 70 साल निवासी वार्ड क्र. 09 ग्रामीण बैंक के पास अमानगंज ने रिपोर्ट किया उसकी सीटी 100 मोटर साईकिल चौपाटी के बगल बाली दुकान के सामने से कोई अज्ञात व्यक्ति सीटी 100 मोटर साईकिल कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है जिसकी रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया। तत्काल चोरी की घटना की सूचना वरिष्ट अधिकारियों दी गई एवं पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी गुनौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमानगज महेन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में थाना से तत्काल टीम गठित कर कस्वा अमानगंज में लगे लगभग 50 - 60 सीसीटीव्ही कैमरे खगाले गये जो सीसीटीव्ही कैमरा फुटे में उक्त मोटर साईकिल ग्राम को अज्ञात व्यक्ति ले जाते हुये दिखा जिसे पुलिस टीम ने सीसीटीव्ही कैमरा के आधार पर उक्त मोटर साईकिल का पीछा किया जो पिपरवाह के एक व्यक्ति मोटर साईकिल चलाते हुये ले जा रहा था.
जिससे नाम पता पूंछा गया जिसने अपना नाम राजेन्द्र पिता प्रकाश विश्वकर्मा निवासी सिरी का होना बताया एवं उक्त मोटर साईकिल के सबंध में पूंछतांछ की गई जो चौपाटी के बगल बाली दुकान के सामने से चोरी कर लेना बताया था.
आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जो आरोपी उक्त माननीय न्यायालय के आदेश के पालन में जिला जेल पन्ना भेजा गया है।
जप्त मशरूकाः- एक सीटी 100 मोटर साईकिल कीमती 50000/- रूपये
सराहनीय योगदानः उनि महेन्द्र सिंह भदौरिया थाना प्रभारी अमानगंज, सउनि चन्द्र कुमार बागरी प्रआर. 748 मुकेश सोनी, आर. 740 हेमन्त आर. 776 विश्वास शुक्ला, आर. 645 द्वारका, सलीम , मेहरबान का सराहनीय योगदान रहा है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड