दमोह, विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के साथ ही पुलिस की टीम लगातार वाहन चेकिंग कर रही हैं और  संदिग्धों से पुछतांछ की जा रही है। 
पटेरा थाना अंतर्गत बुधवार रात जारी जांच अभियान के दौरान पवई क्षेत्र से लौट रही एक  कार  की चेकिंग के दौरान पीछे डिग्गी में रखी गंगा जल की बॉटलो को चुनाव आचार सहिंता का उल्लंघन मानते हुए जप्त किया गया है। दरअसल गंगाजल की प्लास्टिक की बॉटल के ऊपर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और  पवई से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश नायक  की तस्वीर छपी हुई है। वहीं कांग्रेस का चुनाव चिन्ह  बना हुआ है।
जिस कांग्रेस नेता की गाड़ी से यह सामग्री जप्त की गई है वह कांग्रेस नेता से संबंधित बताए गए हैं। यह भी बात सामने आ रही है की  यह वाहन पवई से वापस दमोह लौट रहा था इसी दौरान चेकिंग के दौरान गंगा जल की इन वाटलो को पकड़ा गया। जांच कार्यवाही में पटेरा एफएसटी टीम के प्रशांत विश्वकर्मा, पटेरा थाना प्रभारी आर एस बागरी और पुलिस टीम सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। गंगाजल की 18 बोतल जिन पर कमलनाथ व मुकेश नायक का फोटो व कांग्रेस का  निशान चिपका हुआ है को जब्त करके कार्यवाही की गई है।