सतना, रैगांव - स्वर्गीय श्री जुगल किशोर बागरी जी पूर्व मंत्री की स्मृति में बसुधा क्रिकेट प्रीमियर लीग शुभारंभ में पधारे सतना विधायक श्री सिद्धार्थ कुशवाहा जी सर्वप्रथम स्वर्गीय श्री जुगल किशोर बागरी जी के स्टैचू एवं छायाचित्र पर माला अर्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की एवं सभी खिलाड़ियों से परिचय कर राष्ट्रगान की धुन पर दोनों टीम के खिलाड़ियों के साथ फीता काटकर एवं एक बाल खेल कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया इस भव्य उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि सिद्धार्थ कुशवाहा डब्बू भैया विधायक सतना विशिष्ट तिथि सीमा मनीष बागरी जनपद सदस्य, उदयराज बागरी सरपंच ग्राम पंचायत नबस्ता,शिक्षक कौशलेंद्र सिंह परिहार, सत्येंद्र सिंह परिहार कमेटी अध्यक्ष रूपेश बागरी वसुधा, विनोद कुशवाहा नयागांव,सुखेन्द्र बागरी हिलौंधा, पत्रकार धर्मेन्द्र रजक हिलौंधा,रोहित बागरी, अनूप मिश्रा आदि। मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों से परिचय लिया। उन्होंने कहा कि छोटे छोटे गांवो से प्रतिभाएं निकल कर गांव जिला का नाम रोशन कर रहे है। हिलौंधा टीम जीत हार्दिक शुभकामनाएं दी।
हिलौंधा एंड उमरहट के बीच टास हुआ जिसमे हिलौंधा टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेते हुए हिलौंधा टीम ने 190 रन का लक्ष्य रखा जिसमे उमरहट टीम 80 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ मैच रहे रब्बू बागरी हिलौंधा 65 रन बनाए । एव मैच मे निर्णायक भूमिका में सभी खिलाड़ियों ने निभाई।इस मैच का आंखों देखा हाल कमेटी के अध्यक्ष रूपेश बागरी वसुधा ने सुनाया।