CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS

लालबर्रा, नगर मुख्यालय से लगभग पांच किलोमीटर कि दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत ददिया में पांच आंगनबाड़ी केंद्रों ने मिलकर आंगनबाड़ी भवन में 1 अक्टूबर दिन मंगलवार को शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय पोषण माह एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान अन्तर्गत विधित कार्यक्रम आयोजित हुए,यह कार्यक्रम ग्राम सरपंच श्रीमती रिसी पंछी भलावी सरपंच के मुख्य आतिथ्य,में आयोजित किया गया।
जिसमें सर्वप्रथम अतिथियों के हस्ते मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष पूजा-अर्चना की गई तत्पश्चात आंगनबाड़ी मेडम द्वारा बताया गया कि  6 माह से लेकर किसी भी उम्र के बच्चों एवं बड़ो के लिये पौष्टिक, स्वास्थ्य वर्धक एवं स्वादिष्ट होते है, इसमें, पोहा, चना, मसूर, उड्डद, मूंग दाल व चावल को रात भर भिगो कर उसको पीस ले फिर उसमें शिमला मिर्च, गाजर, प्याज, लसहन, अदरक, मीठी नीम की पत्ति, मिर्च का पेस्ट डालकर, नमक, तिल्ली, अजवान,सौंप डाल कर तवे व कढ़ाही में सेक ले।इस अवसर पर स्वच्छता पर विविध प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया गया।
तत्पश्चात शासन द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कार्य किया गया है जिसमें नीम,अमरूद,आम, अशोक, जामून, सहित अन्य भी फलदार व छायादार पौधे शामिल रहे जिन्हें विभिन्न वार्डों में लगाया गया है। तथा ग्राम सरपंच श्रीमती रिसी पंछी भलावी द्वारा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में मेटी व कुर्सी भेंट किया गया है।
इस अवसर पर रानीकुठार पंचायत सरपंच श्रीमती रिसी पंछी भलावी सरपंच,सचिव हुकुम चंद रहांगडाले, रोजगार सहायक देवेन्द्र बोपचे, श्रीमती केसर बाई भोयर जनपद पंचायत सदस्य, श्रीमती ममता रहांगडाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, श्रीमती गनेशा बोपचे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ममता मोहबे,निशा हरिनखेडे,व दिपीका बाहेश्वर, वहीं पंचायत के पंच सहित ग्राम कि समस्त महिलाएं उपस्थित रहीं हैं।