CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश जैन ने बताया सेहत सुरक्षा की दृष्टि से स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई। जिला स्तर पर पांच दिवसीय नेत्र, अस्थि एवं टी.बी.रोग की जांच-उपचार शिविर की शुरूआत की गई। वहीं शहरी क्षेत्र दमोह सहित विकासखण्ड स्तर पर एनिमिया मुक्त भारत के तहत् महाविद्यालय एवं विद्यालयों मे एनिमिया से बचाव में उपयोगी आयरन टेबलेट के महत्व पर आर.बी.एस.के. दल द्वारा स्वास्थ्य चर्चा आयोजित कर छात्र-छात्राओं में एच.बी.स्तर एवं नेत्र विकार की जांच भी की गई। 
डी.ई.आई.सी. भवन में आयोजत पांच दिवसीय शिविर के पहले दिन
63 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ
 सी.एम.एच.ओ. डॉ. जैन ने बताया जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित संचालित डी.ई.आई.सी. केन्द्र में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. छाया राय द्वारा मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं अस्थि से जुड़े परेशानियों वाले मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमराज सींग द्वारा किया गया। शिविर दौरान 63 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। स्वास्थ्य शिविर में पूर्व से चिन्हित नेत्र विकार के 17, अस्थि रोग से जुडे 12 एवं जनरल ओ.पी.डी से शिविर में पहुंचे नेत्र, अस्थि विकार से जुडे 34 मरीज शामिल रहे। 
तीन नये टी.बी.मरीजों की पुष्टि
 उन्होंने बताया क्षय इकाई में डॉ गौरव जैन द्वारा शिविर में पहुंचे लोगो का स्वास्थ्य जांच कर टी.बी. की आशंका वाले मरीजों की खकार एवं एक्स-रे जांच कराई गर्ठ। तीन नये टी.बी.मरीजों की पुष्टि हुई। जिनका उपचार शिविर दौरान आरंभ किया गया। 
एनिमिया मुक्त भारत के तहत् एनिमिया से बचाव में उपयोगी
आयरन युक्त गोली के सेवन करने दिलाई शपथ
एनिमिया मुक्त भारत के तहत् एम.एल.बी., जे.पी.बी. स्कूल में पहुंचकर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ विशाल शुक्ला ने एनिमिया के लक्षण एवं बचाव में बेहद असरदार आयरन युक्त गोली के सेवन करने की समझाईश दी गई। सप्ताह में दो दिन निरतंर रूप से आयरन की नीली गोली के सेवन करने के संबंध में छात्राओं को शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान आर.बी.एस.के. जिला समन्वयक नरेश राठौर एवं शिक्षकगण मौजूद रहे। डॉ. राघवेन्द्र चौधरी ने मौजूद छात्राओं को तम्बाकू युक्त नशीले पदार्थ मसलन गुटका, सिगरेट के सेवन से होने वाल दुषप्रभाव एवं कोटपा एक्ट के संबंध में जानकारियों को साझा किया गया।
 के.एन. कॉलेज एवं खण्ड स्तर पर संचालित शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आर.बी.एस.के. दल में शामिल आयुष चिकित्सक एवं नेत्र सहायक ने नेत्र परीक्षण एवं ब्लॅड में एच.बी स्तर की जांच कर आयरन टेबलेट के सेवन के महत्व पर चर्चा कर छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। 
महाविद्यालय एवं विद्यालय में पहुंचकर एनिमिया एवं नेत्र विकार के लक्षण एवं
बचाव के संबंध में स्वास्थ्य चर्चा एवं एच.बी. स्तर एवं नेत्र विकार की जांच की गई
 के.एन. कॉलेज के जी ब्लॉक 203 नंबर कक्ष में आयोजित स्वास्थ्य शिविर दौरान आर.बी.एस.के. दल द्वारा विजन चार्ट के माध्यम से छात्राओं एवं सहायक प्राध्यापकों का नेत्र परीक्षण किया गया। दृष्टिदोष पाये गये छात्राओं को चश्मा लगाने की सलाह दी गई। नेत्र सहायक शैलेष अहिरवार एवं अनुप्रेक्षा जैन ने छात्राओं से ऑंखो से जुड़ी सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं व बचाव के संबंध में जानकारी साझा की। वहीं आर.बी.एस.के. ए.एम.ओ. चन्द्रप्रकाश वर्मा ने छात्राओं के खून में एच.बी. स्तर की जांच कर एनिमिया से बचाव में बेहद कारगर आयरन टेबलेट का सेवन सप्ताह में दो दिन करने की समझाईश दी गई। 
 इसी तरह हिण्डोरिया में ए.एम.ओ. नेहा गौतम नेत्र सहायक राजकुमार जाटव  बटियागढ के मगरौन शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में डॉ. सौरभ जैन एवं नेत्र सहायक आशीष अहिरवार, शासकीय मॉडल स्कूल तेन्दूखेडा में ए.एम.ओ. दीप्ति नामदेव और अंजुल नामदेव एवं नेत्र सहायक के.पी.शाक्य ने अध्ययनरत् मौजूद छात्र-छात्राओं के एच.बी. स्तर एवं दृष्टिदोष की जांच की गई।