CURATED BY - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, मौसम के तेवर नर्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार चौथे दिन भी दिन की शुरूआत घने कोहरे से हुई जिसकी विजिबिलिटी भी 50 से कम रही। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह हालात सुबह 9 बजे तक थे। लेकिन इसके बाद आसमान पर बादलों का डेरा रहने और सर्द हवाएं चलने के कारण सर्दी से भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी।
मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक मौसम के यही हाल रहेंगे। इधर मौसम लगातार सर्द बना होने की वजह से बुधवार को भी लोगों को गर्म कपड़ों और अलाव के सहारे दिन गुजारना पड़ा। इस दिन भी कोहरा छाने और सर्द हवाओं की वजह से तापमान 24 डिग्री पर ही आकर रूक गया। तो न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि आज से 10 जनवरी तक कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी संभावित है।