CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

देवबंद | सहारनपुर, भाजपा बूथ सम्मेलन में देवबंद पहुंचे उप्र. सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश में पीएम मोदी के नेतृत्व में 400 पार का नारा देते हुए कहा कि प्रत्येक बूथे 370 वोट से अधिक दिलाने वाले बूथ प्रभारी को ना सिर्फ सम्मानित किया जाएगा बल्कि उन्हें अयोध्या में भगवान राम के दर्शन भी कराएं जाएगें। केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस को एक्सपायरी पार्टी बताते हुए कहा कि देश को कांग्रेस  मुक्त करने और प्रदेश को सपा और बसपा मुक्त करने की जिम्मेदारी भाजपा कार्यकर्ताओं की है। केशव प्रसाद मौर्य ने बूथ अध्यक्षों से मुलाकात से पहले देवबंद के विख्यात सिद्धपीठ श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर देवी मां के चरणो में प्रसाद चढ़ाया और देवी मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने आध्यात्मिक गुरु स्वामी दीपांकर महाराज से भी मुलाकात की। देवबंद के स्टेट हाइवे स्थित स्कूल ग्राउंड में आयोजित भाजपा बूथ सम्मेलन में केशव प्रसाद मौर्य ने उप्र: की सभी 80 सीटो को जिताने का आह्वान करते हुए कांग्रेस को एक्सपाइयरी पार्टी बताया। उन्होंने आईएनडीए गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां पीएम मोदी देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं वहीं आज दिल्ली में ऐसी पार्टियां एकत्र होकर मोदी सरकार के खिलाफ नाकाम कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि 2024 में भाजपा को सर्वश्रेृष्ठ प्रदर्शन करना है इसीलिए 400 पार के लक्ष्य के साथ पार्टी मैदान में उतरी है। उन्होंने प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को कश्मीर की धारा 370 हटाने की याद दिलाते हुए कहा कि उन्हें प्रत्येक बूथ से लक्ष्य बनाकर मतदान कराना है।  मौर्य ने कहा कि यह चुनाव देश को 100 साल आगे ले जाने का चुनाव है। बोले यदि केंद्र में मोदी की सरकार न होती तो कभी भी कश्मीर से धारा 370 न हटती, न ही 500 साल बाद देश में राम मंदिर का निर्माण होता। सम्मेलन को राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह, सहारनपुर लोकसभा प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा, सत्येंद्र तोमर, डीके शर्मा, चांदनी राणा और चौधरी राजपाल सिंह ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सिंह सैनी ने की। भाजपा बूथ सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना, आवास योजना और मुफ्त राशन योजना समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि इसका लाभ प्रत्येक वर्ग को मिला है। इसलिए बूथ अध्यक्ष प्रत्येक वर्ग के लोगों के पास जाकर वोट की अपील करे। इस दौरान भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विजेंद्र कश्यप, , नवाब सिंह नागर, वाईपी सिंह, ब्लॉक प्रमुख विनय त्यागी, पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, अरुण गुप्ता, कुलदीप सैनी, अरविंद राणा और श्यामवीर त्यागी समेत अन्य भाजपाई मौजूद रहे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने देवबंद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सहारनपुर सहित उत्तर प्रदेश की  80 की 80 लोकसभा सीटे भारतीय जनता पार्टी जीतने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि देश में 4 जून को 400 पार फिर एक बार प्रचंड बहुमत से मोदी सरकार बनने जा रही है। उन्होंने सपा-बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि तीनों पार्टियों को जनता ने यूपी में  नकार दिया है। कांग्रेस को तो देश भर में जनता नकारने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कांग्रेस जैसे एक्सपायरी दवा हो जाती है वैसे ही एक्सपायरी राजनीतिक पार्टी हो गई है।