अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डी. सी. गोलियों की तड़ तड़ाहाट से गूंजा
व्हाइट हाउस में चली गोली, व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प
अमेरिका की राजधानी Washington, D.C. में रविवार को हुई गोलीबारी ने एक बार फिर अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्हाइट हाउस के पास अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी जिसके बाद पूरे इलाके को लॉकडाउन कर दिया गया राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प उस समय व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे लेकिन उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ रिपोर्ट्स के मुताबिक गोली चलाने वाले युवक का नाम नासिरे बेस्ट बताया जा रहा है जिसकी उम्र 21 साल थी वह कथित तौर पर हथियार लेकर व्हाइट हाउस के सुरक्षा चेकपॉइंट तक पहुँच गया और अचानक फायरिंग शुरू कर दी जवाबी कार्रवाई में सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने उसे मार गिराया इस दौरान एक आम नागरिक भी घायल हुआ पर सवाल उठता हैँ कि इतनी सुरक्षा के बावजूद हथियार लेकर हमलावार अंदर कैसे पहुँचा जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी पहले भी व्हाइट हाउस के आसपास संदिग्ध गतिविधियों में पकड़ा जा चुका था उस पर “Stay Away Order” भी लागू था यानी उसे व्हाइट हाउस क्षेत्र से दूर रहने का आदेश दिया गया था इसके बावजूद वह इलाके तक पहुँच गया शुरुआती जांच में सामने आया कि वह मानसिक रूप से अस्थिर था और खुद को “Jesus Christ” बताता था।
घटना के समय वहां भारी सुरक्षा मौजूद थी लेकिन हमला सुरक्षा चेकपॉइंट के बेहद करीब हुआ विशेषज्ञों का कहना है कि हमलावर ने भीड़ और सार्वजनिक इलाके का फायदा उठाया हालांकि सीक्रेट सर्विस ने कुछ ही सेकंड में जवाबी कार्रवाई कर दी इससे पहले भी हुई थी बड़ी गोलीबारी यह घटना ऐसे समय हुई है जब कुछ ही हफ्ते पहले व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान भी गोलीबारी हुई थी वह कार्यक्रम वाइट हाउस मे कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान हुआ था जहां राष्ट्रपति ट्रम्प समेत कई बड़े नेता मौजूद थे उस मामले में आरोपी का नाम कोल टॉमस एलेन बताया गया था। जांच में सामने आया कि वह होटल के अंदर मेहमान बनकर रुका था और हथियारों से भरा बैग लेकर सीढ़ियों के रास्ते सुरक्षा घेरा पार करने की कोशिश कर रहा था। उसके पास शॉटगन, पिस्टल और कई चाकू मिले थे बताया गया कि उसने खुद को “Friendly Federal Assassin” कहा था और कथित तौर पर ट्रम्प प्रशासन के अधिकारियों को निशाना बनाना चाहता था फायरिंग में एक सीक्रेट सर्विस एजेंट घायल हुआ था लेकिन उसकी जान बच गई। हाल के महीनों में लगातार बढ़ीं सुरक्षा घटनाएं वॉशिंगटन डीसी में हाल के महीनों में कई हाई-प्रोफाइल सुरक्षा घटनाएं हुई हैं मई 2026 में नेशनल मॉल के पास भी सीक्रेट सर्विस और एक हथियारबंद व्यक्ति के बीच गोलीबारी हुई थी।
फरवरी 2026 में Mar-a-Lago के बाहर भी एक युवक हथियार लेकर घुसने की कोशिश में मारा गया था इसी तरह नवंबर 2025 में व्हाइट हाउस के पास नेशनल गार्ड जवानों पर हमला हुआ था। राष्ट्रपति ट्रम्प ने घटना के बाद सीक्रेट सर्विस की तारीफ करते हुए कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने बहुत तेजी से और बहादुरी से कार्रवाई की उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस अमेरिका की सबसे महत्वपूर्ण इमारतों में से एक है और कुछ लोग इसके प्रति खतरनाक मनसूबे रखते हैं ट्रम्प ने यह भी कहा कि हाल की घटनाएं बताती हैं कि राष्ट्रपति और सरकारी संस्थानों की सुरक्षा को और मजबूत करने की जरूरत है व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर की घटना के बाद उन्होंने अधिक सुरक्षित सरकारी कार्यक्रम स्थलों की आवश्यकता पर भी जोर दिया था।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड