यूपी, सहारनपुर पुलिस टीम ने चलाया वाहन चैकिंग अभियान
14 लाख से अधिक की नकदी के साथ दो संदिग्ध व्यक्ति को पकडा
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर. सहारनपुर जनपद की थाना फतेहपुर पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान दो लोगो को 14 लाख 99 हजार 500 रुपये की नकदी के साथ पकडा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डॉ. विपिन ताडा के निर्देशन में आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत जनपद में अपराध नियंत्रण, संदिग्ध व्यक्ति / वाहन चैंकिंग के चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा फतेहपुर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में आज पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल नं0 UP11AR 7257 पर सवार दो व्यक्ति तनवीर पुत्र अब्दुल रहीम निवासी ग्राम नानका थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर व कुर्बान पुत्र शरीफ अहमद निवासी मक्का बास थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर के कब्जे से 14,99,500/- (14 लाख 99 हजार 500 रुपये) बरामद किये है। पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति बरामद धनराशि के संबंध में न ही कोई संतोषजनक जवाब दे पाए और न ही कोई भी प्रपत्र प्रस्तुत कर पाए। बरामद धनराशि के सम्बन्ध में एफएसटी टीम व आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है। जिनके द्वारा चुनाव आचार संहिता प्रभावी होने के कारण उपरोक्त नगद धनराशि को जब्त कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। कैश बरामद करने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 रईस अहमद थाना फतेहपुर जिला सहारनपर, उ.नि. सौरभ यादव थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर,है0का0 रोहित राणा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर, है0का0 विनोद कुमार थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर, हो०गा0 पीसी रमेश राणा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर शामिल रहे।