अजयगढ़ में गरजे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ
पन्ना विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र प्रताप के समर्थन में आमसभा
CURATED BY – RAM NARESH VISHWAKRAMA | CITYCHIEFNEWS
अजयगढ़, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अजयगढ़ के रामलीला मैदान में पन्ना विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में आमसभा को संबोधित किया इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी पर तीखा प्रहार करते हुए कई आरोप लगाए और स्वयं को विकास पुरुष बताते हुए विधायक बनाने की अपील की उन्होंने कहा कि आज हम दुनिया की बातों पर विश्वास नही मानते कांग्रेस पार्टी फूट डालो राजनीति करो भ्रष्टाचार जातिवाद परिवार बाद तुष्टिकरण करने की राजनीति करते है।
वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को पहले अपराधिक प्रदेश कहा जाता था लेकिन आज यूपी की पहचान भगवान राम से है और मां गंगा से है एवं प्रगति के पथ पर चल रहे प्रदेश के नाम पर है उन्होंने अपने भाषण में कहा कि झांसी में नोयडा बना रहे है जहां उद्योग लगेंगे और यहां के लोगो को रोजगार मिलेगा कांग्रेस पर तमाम आरोप लगाते हुए भाजपा के लिए समर्थन मांगा । उक्त कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में जनता जनार्दन उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया, बबलू पाठक , उमेश निगम , संजय सुल्लेरे , हनुमंत प्रताप सिंह, संतोष यादव , मंडल अध्यक्ष बबलू कुशवाहा , राजेंद्र खटीक, अमित गुप्ता , जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहन यादव , तरुण पाठक , बाबूलाल यादव , सीता सरोज गुप्ता , जिला पंचायत अध्यक्ष मीना पुष्पराज सिंह, जिला पंचायत सदस्य दिनेश भुर्जी, वृंदावन पटेल सुरेश यादव, राजकुमार यादव, राजेंद्र तिवारी, अवध किशोर यादव, कौशल किशोर, मनोज राजा आदि जनता जनार्दन रही उपस्थित।