CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर । देवबंद, देवबंद में भायला रोड़ पर रेलवे स्टेशन के निकट उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लि. द्वारा बनाए जा रहे 745.87 मीटर लंबाई वाले 02 रेल उपरगामी सेतु एवं पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य का भूमि पूजन लोक निर्माण विभाग राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह द्वारा किया गया। इस सेतु का निर्माण ₹45 करोड़ 87 लाख 37 हजार की लागत से देवबंद-नानौता सड़क मार्ग पर होगा। जिससे क्षेत्र में यातायात सुगम होगा तथा क्षेत्र के विकास क्रम को बढ़ावा मिलेगा।शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच लोक निर्माण विभाग राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और आधुनिक बनाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। उन्होंने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि आज सरकार पर आरोप लगाने वाले बताएं की 2014 से पूर्व 10 साल तक लगातार सरकार में उन्होंने क्या किया। प्रदेश में 2017 से पूर्व की सरकारों ने प्रदेश व क्षेत्र के विकास में कितना कार्य किया। आज देवबंद विधानसभा में सड़कों का निर्माण चौड़ीकरण कर किया जा रहा है। आवागमन के लिए लिए क्षेत्र वासियों की सुविधाओं एवं सुलभता का कार्य किया जा रहा है। चारो और सड़कों का जाल और अन्य विकास कार्यों से आज देवबंद विधानसभा के क्षेत्रवासी पूर्व की सरकारों में और आज फर्क महसूस कर रहे है। उन्होंने परिवारवाद और भ्रष्टाचार में डूबे हुए विपक्षी पार्टियों पर विकास से दूर केवल लोगों को बांटने एवं तुष्टिकरण करने का आरोप लगाया। इस अवसर पर रेलवे विभाग के उच्च अधिकारी गण एवं राज्य सेतु निगम लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी देवबंद ब्लॉक प्रमुख विजय त्यागी, देवबंद नगर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग, जिला उपाध्यक्ष यशवंत राणा, शिवराज सिंह रोड, कुलदीप सैनी, नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, देहात मंडल अध्यक्ष सोनित कश्यप,  मंडल अध्यक्ष राहुल वीरपुर, बड़गांव मंडल अध्यक्ष रविंद्र राणा, रणवीर, गन्ना विकास समिति अध्यक्ष प्रत्याशी डॉक्टर उपेंद्र सिंह, प्रधान मोनू बंदरजुड्ड़ा, अजब सिंह पुंडीर, राम मोहन सैनी, अजय गर्ग, पवन धीमान आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।