CURATED BY – ARVIND SINGH PAWAIYA | CITYCHIEFNEWS

ग्वालियर, केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार ग्वालियर के विकास के लिए नए नए प्रोजेक्ट लाने का प्रयास कर रहे हैं। अभी हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया दो। दिवसीय दौरे पर ग्वालियर आए हुए हैं जहां उन्होंने प्रेस से चर्चा करते हुए विकास की योजना की विस्तृत चर्चा की। उन्होंने साफ कहा कि उनका उद्देश्य केवल ग्वालियर नहीं बल्कि पूरे ग्वालियर चंबल अंचल का विकास करना है।
सिंधिया ने कहा, “मोदी सरकार ने बीते कुछ दिनों में ग्वालियर को एक हजार करोड़ से ज्यादा के विकासकार्य की सौगात दी है। कल पीएम नरेंद्र मोदी केबिनेट ने 8 राष्ट्रीय हाई स्पीड रोड कॉरिडोर परियोजनाओं को मंजूरी दी। इनमें ग्वालियर से आगरा के बीच 6 लेन हाई स्पीड कॉरिडोर भी शामिल है। इस एक्सप्रेस वे का निर्माण मौजूदा ग्वालियर-आगरा नेशनल हाइवे से करीब 6 किलोमीटर की दूरी पर होगा। इसके बनने बनने के बाद आगरा से ग्वालियर की दूरी मौजूदा 121 किलोमीटर से घटकर 88.4 किलोमीटर रह जाएगी। आगरा-ग्वालियर हाईवे से अभी दोनों शहरों के बीच का सफर ढाई घंटे में पूरा होता है। लेकिन, आगरा-ग्वालियर हाई स्पीड रोड कॉरिडोर बन जाने से यह सफर केवल एक घंटे का ही रह जाएगा।