Madhya Pradesh
13 सितंबर को जिले में रोड़ शो में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री सिंधिया एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा
जन आशीर्वाद यात्रा में जनसभा को संबोधित करेंगे
धार, भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में 13 सितंबर को जिले के विधानसभा मनावर और विधानसभा गंघवानी क्षेत्र के रोड़ शो में केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्म शामिल होकर जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि इस दौरान मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, सांसद छतर सिंह दरबार, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी,जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल,पूर्व मंत्री रंजना बघेल, यात्रा जिला प्रभारी मुकाम सिंह किराड़े सहित भाजपा विधायक, भाजपा वरिष्ठ नेता व भाजपा मंडल अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।