एमपी के शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने सभा को संबोधित किया
कांग्रेस पर साधा निशाना
CURATED BY -KULDEEP GUPTA | CITYCHIEFNEWS
शिवपुरी, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने आज शिवपुरी जिले की तीन विधानसभा सीट कोलारस, करैरा और शिवपुरी के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभा को संबोधित किया कांग्रेस और गांधी परिवार समेत दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि यह सारे के सारे लोग तुष्टिकरण में अंधे हो गए हैं शिवपुरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन के समर्थन में खोड़ में सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पटेल ने कहा कि राहुल गांधी का ना धर्म का पता है ना उनकी जात का पता है दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर निशाना लगाते हुए कहा के दिग्विजय सिंह ने जहां अपने रिश्तेदार को लूट के लिए शिवपुरी में भेज दिया है कमलनाथ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को आइटम कहकर महिलाओं का अपमान करते हुए सार्वजनिक रूप में देखे जाते हैं ऐसी हो गई है कांग्रेस उन्होंने कहा कि बीजेपी 3 दिवाली मनाने के लिए तैयार है एक दिवाली प्राकृतिक दिवाली है एक दिवाली 3 दिसंबर को मनाएंगे जब भाजपा पांचवीं बार मध्य प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी और तीसरी दीवाली नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर भाजपा दिल्ली में अपनी तीसरी दिवाली मनाएगी।