केंद्रीय मंत्री श्री सोम प्रकाश धार समाज के विशिष्ट जन और बूथ स्तर कार्यक्रम में पहुंचे
विशेष संपर्क अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री श्री सोम प्रकाश धार पहुंचे
Curated by – NAVIN MEHAR | CITYCHIEFNEWS
धार. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार ने अपने 9 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस अवसर पर 30 मई से 30 जून तक भाजपा संगठन द्धारा विभिन्न कार्यक्रम सभी जिला, मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ पर आयोजित किए जा रहे हैं तथा विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत भारत सरकार के केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री, श्री सोम प्रकाश जी दो दिवसीय धार पंहुचे यहा कुशाभाऊ ठाकरे मंडल के वार्ड नं 17 बूथ क्रमांक 88 पर शक्ति केंद्र पर विशेष संपर्क अभियान कर कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। इस दौरान धार जिले के भाजपा प्रभारी एवं उज्जैन प्राधिकरण अध्यक्ष श्री श्याम बंसल, सांसद छतर सिंह दरबार, पूर्व विधायक करण सिंह पवार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे,अभियान जिला सह संयोजक नीलेश भारती,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री श्री सोम प्रकाश समाज के विशिष्ट जन महामंडलेश्वर संत नरसिंह दासजी महाराज मांडव, राष्ट्रीय हास्य कवि संदीप शर्मा, तन्मय महाराज के निवास पंहुचकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पत्रक भेंट किया। बूथ कार्यक्रम में छतर सिंह दरबार पूर्व विधायक करण सिंह पवार भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे,अभियान जिला सह संयोजक नीलेश भारती ,मंडल अध्यक्ष नितेश अग्रवाल,भाजपा नेता ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, मोहन जोशी प्रशांत ठाकरे संजय गुप्ता करण पटेल विजय पटेल गौरव पटेल शिवम पटेल पूर्व पार्षद सुंदर भाई सिसोदिया तरुण लक्की सिसोदिया राजेश सिसोदिया सोनिया राठौर सहित भाजपा मंडल कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।