CURATED BY – KULDEEP GUPTA | CITYCHIEFNEWS

शिवपुरी, शिवपुरी-गुना लोकसभा क्षेत्र में रिकॉर्ड जीत के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने क्षेत्र में जनता के बीच जाकर आभार व्यक्त कर रहे है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र में पहुँचे जहाँ पिछोर की जनता ने उनका भव्य स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पिछोर में रोड़ शो के द्वारा गाड़ी में खड़े होकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद जनता को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने अभिभाषण में कहा कि  “मैं पिछोर की जनता का आभारी हूँ जहां के नौजवान, किसान और महिलाओं  ने एक एक मत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर मुझे अपना पूरा समर्थन व वोट दिया” । “देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि जनता के द्वारा एक ही प्रधानमंत्री व पार्टी को तीसरी बार लगातार वोट देकर देश की बागडोर दी गई है। मध्यप्रदेश की पूरी 29 की 29 सीटें भाजपा के खाते में डालकर मध्य प्रदेश की जनता ने यह बात पुनः सिद्ध कर दी कि प्रधानमंत्री मोदी के मन में एमपी, और एमपी के मन में मोदी भी है ।
 
वहीं केंद्रीय मंत्री ने अपने लोकसभा में प्राथमिकताओं को बताया और कहा कि मेरी चार प्राथमिकता है , पहला मेरे अशोक नगर, गुना और शिवपुरी में एक एक माफ़िया को मैं यहाँ से भगाऊँगा, चाहे भू माफिया हो या रेत माफिया हो दूसरी प्राथमिकता एक एक केंद्र सरकार व एक एक योजना मेरे क्षेत्र की जनता को मिले इसके लिए मैं कार्य करूँगा। तीसरी प्राथमिकता क्षेत्र में अधोसंरचना की सभी ज़रूरतें चाहे सड़क, पुल या बिजली का फ़ीडर सभी का निर्माण होगा। चौथी प्राथमिकता युवा शक्ति को प्रोत्साहन, मैं क्षेत्र की युवा ऊर्जा को अधिक बेहतर शिक्षा व रोज़गार के मौक़े प्रदान हो इसके लिए कार्य करूँगा।