CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, कटनी के रंगनाथनगर थाना अंतर्गत झर्राटिकुरिया क्षेत्र में 4 मई को अवैध शराब के एक मामले में जेल गए झर्रा टिकुरिया निवासी कैदी राकेश उर्फ रक्कू भारती की कटनी जिला जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया। जिला अस्पताल में पीएम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंपा गया लेकिन परिजनों ने अंतिम संस्कार करने की बजाय राकेश उर्फ रक्कू का शव रंगनाथ नगर थाने के सामने सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। आक्रोशित परिजन व क्षेत्रवासी रंगनाथ नगर थाने में पदस्थ दो आरक्षकों पर राकेश उर्फ रक्कू के साथ मारपीट करने व उस पर शराब ठेकेदार से सांठगांठ कर शराब का झूठा प्रकरण बनाकर जेल भेजने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया।

कैदी की संदिग्ध मौत के बाद चक्का जाम की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा, कोतवाली प्रभारी आशीष शर्मा, माधवनगर थाना प्रभारी अनूप सिंह, कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, रंगनाथ नगर थाना प्रभारी नवीन नामदेव, एनकेजे थाना प्रभारी नीरज दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने आक्रोशित परिजनों को पूरे मामले की जांच कराकर दोषी पुलिस कर्मियों पर बात कहीं और समझा बुझाकर मामला शांत कराया। यह चक्का जाम करीबन 3 घंटे तक लगातार जारी रहा। और अंत में चक्का जाम समाप्त हुआ। रंगनाथ पुलिस के द्वारा विगत तीन एवं चार मई की दरम्यानी रात को भारत चौक झर्रा टिकुरिया निवासी 38 वर्षीय राकेश उर्फ रक्कू भारती को 350 पाव अवैध देशी शराब सहित पकड़ा गया था। वही परिजनों ने राकेश की मौत के बाद आरोप लगाया की राकेश को जबरन रंगनाथ नगर की पुलिस ने जबरन उसकी दुकान से उठाकर ले गई थी और उस पर अवैध शराब बेचने का केश बना न्यायालय में पेश कर दिया था जहा से उसे कटनी जेल में दाखिल कराया गया था। कटनी जिला जेल के बैरक नंबर एक में उसे रखा गया था। और आज 7 मई के तड़के जेल के कर्मचारी रक्कू को अचेत अवस्था में लेकर शासकीय जिला अस्पताल पहुंचे थे जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पीएम हुआ और पीएम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया लेकिन परिजनों ने अंतिम संस्कार करने की बजाय क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर चकाजाम कर दिया था।