उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत
मूल्यांकन में असाक्षरों ने दिखाया उत्साह
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत मध्य प्रदेश के साथ शाजापुर जिले एवं विकासखंड शाजापुर में रविवार को आयोजित 195परीक्षा केंद्रों पर चिन्हित असाक्षरो ने संपूर्ण उत्साह से मूल्यांकन में हिस्सा लेकर मूलभूत साक्षरता व संख्यात्मकता के प्रश्न हल किए। इस दौरान विकासखंड शाजापुर के उमावि ज्योतिनगर मावि सांपखेड़ा, मावि लौंदिया, प्रावि दिल्लोद, मावि दिल्लोद, मावि महूपुरा, प्रावि सोमवारिया, प्रावि पांडुखोरा, मावि हरायपुरा मूल्यांकन केंद्रो का विकासखंड शिक्षा अधिकारी वंदना गुप्ता, बीआरसीसी योगेश भावसार, जनशिक्षा केंद्र प्रभारी पूनम त्रिवेदी, सभी बीएसी तथा सीएसी ने असाक्षरो के मूल्यांकन कार्य का अवलोकन किया। इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं समन्वयको द्वारा मूल्यांकन के दौरान स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत सभी मूल्यांकन केंद्रो पर स्वच्छता शपथ दिलवाई गई।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड