सम्पूर्णता अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत विकास खण्ड बटियागढ़ मुख्यालय में सम्पूर्णता अभियान कार्यक्रम संपन्न
गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार वितरण किया गया, पंजीकृत किसानों को बीज वितरण किया गया
CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS
दमोह, केन्द्र सरकार द्वारा संचालित नीति आयोग के माध्यम से आकांक्षी विकास खण्ड बटियागढ़ में सम्पूर्णता अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत विकास खण्ड बटियागढ़ मुख्यालय में सम्पूर्णता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों में मुख्य अतिथि पं.नरेंद्र व्यास ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विकास खण्ड बटियागढ़ के बच्चो एवं स्वा सहायत समूह की महिलाओं ने स्वागत गीत गाकर अतिथिगणो का स्वागत किया। सम्पूर्णता अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत चार विभाग स्वास्थ्य विभाग, पोषण विभाग, कृषि विभाग एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संबंधित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागो की योजनाओं पर जानकारी दी, ताकि आम जनता योजनाओं से लाभान्वित हो सके, सभी विभागो ने अपने तीन माह के कार्य योजना का विवरण दिया जिससे की संबंधित इंडीकैटर्स को 30 सितम्बर 2024 तक संतृप्त किया जा सके। उक्त विभागो द्वारा प्रदर्शनी भी लगायी गयी, जिसका अवलोकन अतिथिगणों द्वारा किया गया। प्रत्येक माह में विकास खण्ड स्तर पर इंडीकैटर्स की समीक्षा की जायेगी। जिससे कि आंकाक्षी विकास खण्ड की श्रेणी से निकल कर विकसित विकास खण्ड की श्रेणी में लाया जा सके।
जनपद पंचायत अधिकारी सीईओ बटियागढ़ अश्विनी कुमार सिंह द्वारा सम्पूर्णता अभियान उत्सव पर सरकार की मंशा व्यक्त करते हुए आम जनता को आकांक्षी विकास खण्ड के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। वहीं नरेन्द्र व्यास द्वारा भी प्रधानमंत्री एवं मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री की योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। कार्यक्रम अंत में पात्र हितग्राहियों को लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत प्रमाण पत्र दिये गये। गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार वितरण किया गया, पंजीकृत किसानों को बीज वितरण किया गया।