जिला प्रशासन एवं जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम भौंरासा में हुआ स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम
प्राचीन तालाब को एक सप्ताह में जन सहयोग से स्वच्छ करने का ग्रामीण जनों ने लिया संकल्प
CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS
दमोह, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत मध्य प्रदेश अभियान परिषद जिला दमोह के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पथरिया विकासखंड अंतर्गत सदगुवा सेक्टर के ग्राम पंचायत भौंरासा में ग्राम पंचायत एवं नवांकुर संस्था छात्र सर्व कल्याण समिति द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति और छात्र क्रांति दल के विशेष सहयोग से ग्रामीण जनों के साथ एक बैठक ग्राम चौपाल का आयोजन कर प्राचीन जलाशय तालाब में स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही ग्रामीण जनों के साथ वृक्षारोपण भी किया गया।
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरचनाओं के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु 5 जून से 14 जून 2024 तक अभियान चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत आज ग्राम भौंरासा में इस अभियान का प्रारंभ किया गया है। इस दौरान संपूर्ण ग्राम वासियों ने यह संकल्प लिया है कि हम इस अभियान के अंतर्गत जन सहयोग और जन सहभागिता से अपनी प्राचीन धरोहर इस जलाशय को साफ और स्वच्छ बनाने का काम करेंगे।
स्वच्छता और श्रमदान कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला दमोह के समन्वयक सुशील कुमार नामदेव, ग्राम पंचायत सरपंच भारत पटेल, उप सरपंच धनीराम यादव, नवांकुर संस्था अध्यक्ष कृष्णा पटेल, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष भौंरासा आशीष पटेल, दिनेश कुर्मी, सीएमसीएलडीपी परामर्शदाता दिलीप कुमार पटेल, घनश्याम पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड