CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, "एक पेड़ मां के नाम" अभियान अंतर्गत कलेक्टर निवास परिसर में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने अपने माता-पिता के साथ आम का पौधरोपण किया गया। इस दौरान कलेक्टर निवास परिसर में आम, आंवला, जामुन, नीम, करंज के 51 पौधों का रोपण किया गया। साथ ही उद्यानिकी सहायक संचालक उद्यानिकी यश कुमार सिंह ने भी अपने माता-पिता के नाम आवलां और आम पौधों का रोपण किया।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया इस बार वृक्षारोपण की जो थीम है, जो प्रधानमंत्री जी ने रखी हुई है वह "एक पेड़ मां के नाम" है, इस थीम पर हमने सभी से आवाहन किया है, कि सभी लोग अपने-अपने घरों में अपने-अपने माता-पिता के साथ वृक्ष लगाए, इसकी शुरुआत करते हुए मैंने भी अपने कलेक्टर बंगले में माता-पिता के साथ वृक्ष लगाया है। उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि अपने माता-पिता के साथ उपयुक्त स्थान पर वृक्षारोपण करें और यदि आपके माता-पिता जीवित न हो तो उनकी स्मृति में वृक्षारोपण करें। उन्होंने कहा आप सभी इस मानसून के सीजन में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करके उनका संरक्षण करेंगे, यह हमारी कामना है।