CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, संभाग आयुक्त संजय गुप्ता ने उज्जैन में लगने वाले सिंहस्थ 2028 के लिए शाजापुर जिले के मक्सी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने मक्सी रेलवे स्टेशन की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए दोनों प्लेटफार्म से नेशनल हाईवे को जोडऩे के लिए सर्विस रोड़ का निर्माण करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी, एमपीआरडीसी सहित अन्य अधिकारियों को दिए। साथ ही उन्होने कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए कि सिंहस्थ 2028 को दृष्टिगत रखते हुए सर्विस रोड के लिए जगह चिन्हांकित कर रिपोर्ट दें। इस दौरान मक्सी में बनाए जा रहे सेतु का भी निरीक्षण किया और सेतु निर्माण विभाग के अधिकारी को समयसीमा में गुणवत्तायुक्त सेतु निर्माण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान मक्सी रेलवे स्टेशन मास्टर गोविन्द यादव ने रेल गाडिय़ों की आवाजाही आदि के बारे में संभागायुक्त को अवगत कराया। इस अवसर पर उपायुक्त राजस्व उज्जैन संभाग रणजीत कुमार, सहायक कलेक्टर शिवम यादव, अपर कलेक्टर भुरलासिंह सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनीषा वास्कले सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
पनवाड़ी एवं सुनेरा में राजस्व शिविरों का निरीक्षण
संभाग आयुक्त उज्जैन गुप्ता ने जिले के ग्राम पनवाड़ी एवं सुनेरा में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री, आरओआर लिंकिंग एवं ई-केवायसी के शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होने जिले के राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि जब तक जिले के समस्त ग्रामों का फार्मर रजिस्ट्री, आरओआर लिंकिंग, ई-केवायसी कार्य शत प्रतिशत पूर्ण ना हो, तब तक अभियान नियमित चलते रहे। उन्होने किसानों से अनुरोध किया कि वे स्वयं भी फार्मर पंजीयन कराएं जिससे शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।