मुहबोली माँ का अत्याचार
प्राइवेट पार्ट दागा, मामला दर्ज
CURATED BY – MOHMMAD MUNEER | CITYCHIEFNEWS
शहडोल, जिले में अपराध का बढ़ता दायरा अब क्रूरता पर उतारू हो गया है मनो पुलिस और कानून का खौफ जिले से समाप्त होता जा रहा है, दरअसल एक दिल दहलाने वाली घटनाक्रम जिले के अमलाई थानांतर्गत घटित हो गयी जिसमे अमलाई थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि आरोपी महिला ने मासूम बच्चे को गर्म लोहे के तवे से उसके प्राइवेट पार्ट और हिप को भी दागा या जला दिया है। घटना के बाद जब बच्चा दर्द से तड़पने लगा, तब पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने मासूम बच्चे की असल मां को घटना की जानकारी दी। उसके बाद यह मामला अमलाई पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि चीफ हाउस के पास रहने वाली गीता कोल अपने देवरानी की बहन रेनू कोल जो रीवा की रहने वाली है। उनके दो बच्चों में से तीन साल के बेटे ऋषभ को मौखिक तौर पर दो महीने पहले गोद ले लिया था। आरोपी महिला शुरुआती दिनों में बड़े ही प्यार से उसका पालन पोषण करती रही। फिर दो महीने के बाद अचानक वह उस मासूम को प्रताड़ित करने लगी।
मामले में अमलाई थाना प्रभारी ने बताया कि जब पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बच्चे को जन्म देने वाली मां रेनू को फोनकर घटना की जानकारी दी, तब रेनू रीवा से अमलाई आकर बच्चे को वापस लिया। जब उसने बच्चे की हालत देखी तो वह हैरान रह गई। अमलाई थाना में उसने महिला के खिलाफ शिकायत दी और प्रताड़ित बच्चे का इलाज शुरू कराया। पीड़ित मां की शिकायत पर पुलिस ने प्रताड़ित करने वाली मुंहबोली मां गीता के खिलाफ धारा 115 (2), 118 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रिया ....
आरोपी महिला ने मासूम बच्चे को गर्म लोहे के तवे से उसके प्राइवेट पार्ट और हिप को भी दागा या जला दिया है। घटना के बाद जब बच्चा दर्द से तड़पने लगा, तब पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने मासूम बच्चे की असल मां को घटना की जानकारी दी। मामले में आरोपित के खिलाफ धारा 115 (2), 118 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जे पी शर्मा, थाना प्रभारी
थाना अमलाई, शहडोल