नवादा में अनियंत्रित मोटरसाईकिल सवार ने एक ट्रैक्टर में पीछे में टक्कर मार दी। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार दोनों छात्रों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधौल स्थित कृति पेट्रोल पंप के सामने राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 20 फोरलेन पर हुई। मृतक छात्रों की पहचान पार नवादा अंबेडकर नगर निवासी अर्जुन साव के पुत्र आर्यन राज उर्फ हर्ष कुमार (16) और अंबेडकर नगर के दांगी टोला निवासी अरविंद गिरी के पुत्र सूर्यांश गिरी (16) के रूप में की गई है। दोनों शहर के संत जोसेफ स्कूल के दसवीं क्लास के छात्र थे। दोनों छात्र अगले वर्ष सीबीएसई बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा देनेवाले थे