CURATED BY – MOHMMAD MUNEER | CITYCHIEFNEWS

शहडोल. कोतवाली थाना क्षेत्र में आए दिन आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं,और पुलिस इन घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। गुरुवार की दोपहर फिर एक मामला सामने आया है, जिसमें कॉलेज के पढ़ने वाले छात्रों में विवाद हो गया, विवाद के पहले दो छात्र गुटों में गहमा गहमी देख स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन पुलिस जब पहुंची जब विवाद खत्म होने लगा था। पुलिस आरक्षक वीडियो बनाता रहा और दोनों पक्षों में मारपीट होती रही।

कोतवाली थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ने वाले दो छात्र गुटों में विवाद हो गया, विवाद किस बात को लेकर हुआ है पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.पर यह बात सामने आई है कि दो छात्र गुटों में पहले पॉलिटेक्निक ग्राउंड में गहमा गहमी हुई और गाली गलौज हो रही थीं, जिसे देख कुछ स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी , लेकिन कोतवाली पुलिस ने केवल एक आरक्षक को मौके पर भेजा और विवाद करने वाले युवक दर्जन की संख्या में थे। पुलिस आरक्षक के सामने युवकों ने जमकर मारपीट की अकेला आरक्षक क्या करता, उसने केवल वीडियो बनाते बनाते मारपीट करने वाले युवकों को कहा कि कर लो विवाद तुम, बना लो अपना करियर । कहकर पुलिस आरक्षक युवकों को समझ रहा था, कि विवाद करोगे तो वीडियो में सभी का चेहरा कैद हो जाएगा और तुम पर पुलिस मामला दर्ज करेगी। पुलिस आरक्षक को वीडियो बनाते देख युवकों ने मारपीट करने के बाद वहां से भाग खड़े हुए हैं।

कोतवाली थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने यह वारदात हुई है। कोतवाली थाने से महज कुछ दूरी पर यह घटना दिन दहाड़े बीच सड़क में हुई है।यह सड़क राजेंद्र टॉकीज से पांडव नगर को जोड़ती है, और यहां हर मिनट में दर्जनों गाड़ियां गुजराती हैं, लोगों ने घटना के पहले मामले की जानकारी पुलिस को दी ,लेकिन कोतवाली से केवल एक ही आरक्षक आया गनीमत रही कि यहां कोई बड़ी घटना नहीं घटी,अगर युवकों के पास कोई धारदार हथियार या वस्तु होती तो शायद कोई बड़ी घटना घट सकती थी।
प्रतिक्रिया..
जानकारी मिलने पर चीता में मौजूद आरक्षक को मौके पर भेजा था, विवाद किस बात को लेकर हुआ है विवेचना जारी है।
रावेद्र तिवारी, थाना प्रभारी
थाना कोतवाली, शहडोल