परीक्षा देकर लौट रहीं दो बहनों के साथ बस में मनचलों ने की छेड़खानी
पीड़ित पक्ष ने थाने में दी तहरीर, तहरीर के आधार पर जांच कर रही पुलिस
CURATED BY – GUARAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
छुटमलपुर | सहारनपुर, देहरादून से यूपीएसई की परीक्षा देकर लौट रहीं दो बहनों के साथ बस में मनचलों ने छेड़खानी कर दी। युवतियों के साथ मौजूद भाई के विरोध करने पर मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष की तरफ से थाने में तहरीर दी गई है।चिलकाना क्षेत्र की दो बहनें परीक्षा देकर अपने भाई के साथ रोडवेज बस से सहारनपुर जा रही थी। देहरादून से ही बस में सवार छुटमलपुर निवासी तीन-चार युवकों ने दोनों बहनों पर छेड़खानी शुरू कर दी। भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो गए। जैसे ही बस छुटमलपुर में पुलिस चेक पोस्ट पर पहुंची तो वहां पहले से ही मनचलों के साथी लाठी-डंडे लेकर खड़े थे। जिन्होंने युवक को नीचे उतार लिया और मारपीट की। इससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर चिलकाना से उसके परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।