आधे घंटे में भारत की दो बेटियों का स्वर्णिम कमाल
प्रीति और जैस्मिन ने जीते गोल्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार (1 अगस्त) का दिन भारतीय मुक्केबाजी के लिए यादगार साबित हुआ। महज 30 मिनट के अंतराल में भारत की दो महिला बॉक्सरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए। पहले प्रीति पवार ने महिलाओं के 54 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड जीता, इसके तुरंत बाद जैस्मिन लंबोरिया ने 57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में जीत दर्ज कर भारत को दूसरा स्वर्ण दिलाया। दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबले 5-0 के एकतरफा फैसले से जीतकर भारतीय मुक्केबाजी का दबदबा साबित किया।
प्रीति पवार ने पूरे टूर्नामेंट में दिखाया दम
महिलाओं के 54 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में प्रीति पवार का सामना कनाडा की स्कार्लेट सवाना डेलगाडो से हुआ। शुरुआत से ही प्रीति ने आक्रामक अंदाज अपनाया और पहले दो राउंड में पांचों जजों से पूरे 10-10 अंक हासिल किए। तीसरे राउंड में उन्होंने संयमित रणनीति के साथ प्रतिद्वंद्वी को थकाया और लगातार सटीक पंच लगाते हुए मुकाबले को 5-0 से अपने नाम कर लिया।
प्रीति का पूरे टूर्नामेंट में प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने राउंड ऑफ-16 में मलावी की डेबोरा म्टेंजे को रेफरी स्टॉप कॉन्टेस्ट (RSC) से हराया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में नॉर्दर्न आयरलैंड की निकोल क्लाइड और सेमीफाइनल में जाम्बिया की कैथरीन म्वापे को 5-0 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी।
जैस्मिन लंबोरिया ने भी दिलाया दूसरा स्वर्ण
प्रीति की जीत के कुछ ही मिनट बाद जैस्मिन लंबोरिया ने महिलाओं के 57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में नॉर्दर्न आयरलैंड की माइकेला वाल्श को 5-0 से हराकर भारत की झोली में दूसरा गोल्ड डाल दिया।
पहले राउंड में मुकाबला कड़ा रहा और जैस्मिन ने 3-2 की मामूली बढ़त बनाई। इसके बाद उन्होंने दूसरे राउंड से पूरी तरह मुकाबले पर नियंत्रण कर लिया। तीसरे राउंड में 4-1 की बढ़त के साथ उन्होंने निर्णायक जीत दर्ज की। फाइनल तक पहुंचने के सफर में जैस्मिन ने क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड की एलीस ग्लिन को 4-1 और सेमीफाइनल में लिसोथो की रापेलैंग मासेलेला को 5-0 से हराया था।
मेडल टैली में भारत की स्थिति हुई मजबूत
दो स्वर्ण पदक जुड़ने के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पदक तालिका में भारत की स्थिति और मजबूत हो गई है। अब भारत के खाते में कुल 25 पदक हो चुके हैं, जिनमें 7 स्वर्ण, 12 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल हैं। इस प्रदर्शन के साथ भारतीय दल पदक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गया है। अब शेष मुकाबलों में भी देश को अपने खिलाड़ियों से पदकों की उम्मीद रहेगी।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड