CURATED BY – ARVIND SINGH PAWAIYA | CITYCHIEFNEWS

ग्वालियर, ग्वालियर में स्वतंत्रता संग्राम स्वतंत्रता संग्राम की पहली वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान की 166 वीं वर्षगांठ पर लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर दो दिवसीय बलिदान मेला का आयोजन आज से किया जा रहा है। इस अवसर पर मेले के संस्थापक एवं अध्यक्ष जय भान सिंह पवैया ने बताया कि ग्वालियर में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर 25 वर्ष से बलिदान मेले का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में बलिदान मेला के लिए रविवार को समाधि स्थल पर भूमि पूजन किया गया है। सोमवार को बलिदान मेला के पहले दिन झांसी के किले से शहीद ज्योति यात्रा ग्वालियर आएगी।

शहीद ज्योति यात्रा को फूलबाग चौराहा से पैदल शोभा यात्रा के रूप में वीरांगना समाधि स्थल तक लेकर जाई जाएगी। इसी अवसर पर प्रदर्शनी 'जरा याद करो कुर्बानी का उद्घाटन भी किया जाएगा। इसके बाद बलिदान मेला के दूसरे व आखिरी दिन 18 जून (मंगलवार) को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित महानाट्य का मंथन किया जा

एगा।