छत्तीसगढ़ के जांजगीर में 65 हजार रूपयें का अवैध पदार्थ गांजा के परिवहन करते साथ 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार
सायबर सेल जांजगीर एवम थाना जांजगीर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
CURATED BY – Manish Pareek | CITYCHIEFNEWS
जांजगीर, दिनांक 09.03.2024 को जांजगीर पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ कि 02 व्यक्ति एक मोसा से अवैध रुप से एक बोरी में मादक पदार्थ गांजा लेकर जांजगीर की ओर आ रहे है, की सूचना पर रेड कार्यवाही किये घटना स्थल पर एक मोटर सायकल में दो व्यक्ति आ रहे थे मिले जिन्हें पकड़ कर पुछताछ करने पर अपना अपना नाम अमन राजपूत सीताराम कालोनी जांजगीर और विनोद सूर्यवंशी निवासी जगमहंत थाना नवागढ़ का होना बताये जिनके पास से एक सफेद रंग के बोरी के अंदर 06 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। आरोपियों के विरुध्द अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत गिर कर दिनांक 10.03.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरी प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर एवं साइबर सेल से प्रभारी उप निरी पारस पटेल, सहायक उप निरीक्षक राम प्रसाद बघेल, प्रधान राजकुमार चंद्र विवेक सिंह ठाकुर आर गिरीश कश्यप, रोहित गहरा अर्जुन यादव का सराहनीय योगदान रहा।