ट्रस्ट महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
आरोपों के बाद था दबाव
राम मंदिर चंदा चोरी मामले की चल रही जांच के बीच राम जन्मभूमि ट्रस्ट के दो पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है. इसमें महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा शामिल हैं.
इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर विपक्ष के आरोपों पर शुक्रवार को तीखा पलटवार किया. उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले दिन ही स्पष्ट कर दिया था कि मामले में “दूध का दूध और पानी का पानी” किया जाएगा. एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई है. उन्होंने विपक्ष से अपील की कि रामभक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ न करें और यदि किसी के पास कोई प्रमाण है तो उसे एसआईटी के समक्ष प्रस्तुत करे. भगवान श्रीराम की मर्यादा का पालन करना सीखिए. सरकार किसी भी दोषी को बख्शने वाली नहीं है, लेकिन बिना तथ्यों के आरोप लगाकर जनभावनाओं को आहत करना भी उचित नहीं है.
चढ़ावे की कथित चोरी “महापाप”
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या में रामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद राम मंदिर के चढ़ावा मामले को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार और जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए.
उन्होंने कहा कि चढ़ावे की कथित चोरी “महापाप” है और इस मामले में केवल छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई कर बड़े लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है. राम जन्मभूमि परिसर में दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि हमने भगवान श्रीराम से प्रार्थना की है कि जिन लोगों ने इस तरह का महापाप किया है, उन्हें भगवान कठोर से कठोर दंड दें.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड