रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ बाइक राइड का मजा लेती दिखीं तृप्ति डिमरी
कैमरे से बचती दिखीं अभिनेत्री
‘भूल भुलैया 3’ की अभिनेत्री तृप्ति डिमरी रविवार को मुंबई में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड-बिजनेसमैन सैम मर्चेंट के साथ बाइक पर स्पॉट हुईं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। हालांकि, इस दौरान अभिनेत्री कैमरे से भी बचती हुई नजर आईं। उन्होंने मास्क भी पहन रखा था।
सैम के साथ बाइक राइड का लिया मजा
इंस्टाग्राम पर पैपराजी के द्वारा अभिनेत्री का एक वीडियो साझा किया गया है। इस वीडियो में अभिनेत्री रविवार की शाम सैम के पीछे उनकी बाइक पर बैठी नजर आ रही थीं। जैसे ही कैमरा अभिनेत्री की ओर गया वह उससे बचती दिखीं। उन्होंने अपना चेहरा छिपाने के लिए मुंह दूसरी ओर कर लिया। इस दौरान वह फॉर्मल लुक में नजर आईं। उन्होंने सफेद टॉप और नीली पैंट पहनी हुई थी और बालों को खुला रखा था।
पहले भी आ चुकी हैं नजर
यह पहली बार नहीं है जब अभिनेत्री को उनके कथित बॉयफ्रेंड के साथ देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल की शुरुआत में अगस्त में उन्हें सैम के साथ पाली भवन में डिनर डेट पर देखा गया था। सैम ने तृप्ति की फिल्म ‘बैड न्यूज’ के गाने तौबा-तौबा का एक क्लिप पोस्ट करते हुए रिव्यू दिया था। उन्होंने लिखा था, "शानदार प्रदर्शन। पूरी तरह से मनोरंजक।”
तृप्ति डिमरी का वर्क फ्रंट
अभिनेत्री के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनका यह साल शानदार रहा और उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। उन्हें आखिरी बार कार्तिक आर्यन के साथ ‘भूल भुलैया 3 में’ देखा गया था। वह राजकुमार राव की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में भी नजर आ चुकी हैं।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड