Curated By – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL CITYCHIEFNEWS

दमोह, कर्त्तव्य की वेदी पर वीरगति को प्राप्त हुये पुलिस जवानों की स्मृति में आज पुलिस लाईन दमोह में परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी ने परेड की सलामी ली और वर्ष भर में पेरामिलेट्री फोर्स के शहीद हुये जवानों का रोल ऑफ ऑनर (पुस्तिका) का वाचन किया गया। तदोपरांत परेड द्वारा शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर जिले के शहीद हुये जवान के परिजनों को शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर कलेक्टर मयंक अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी, वनमंडलाधिकारी एम एस उइके, एडीशनल एसपी संदीप मिश्रा, सीएसपी अभिषेक तिवारी, आरआई हेमंत बरैया, डीएसपी अजाक्स एसपी शुक्ला, एसडीओपी पथरिया रघु श्रीवास्तव, थाना प्रभारी दमोह विजय सिंह राजपूत, थाना प्रभारी दमोह देहात आनंद सिंह, होमगार्ड डिस्ट्रिक कमाण्डेंट हर्ष कुमार जैन, सूबेदार अभनव साहू, सहित पुलिस अधिकारियों, जवानों, गणमान्य नागरिकों तथा मीडियाजनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी ने कहा 21 अक्टूबर को पूरे देश में शहीद दिवस का आयोजन किया जाता है। आज दमोह में भी शहीद दिवस मनाया गया है। आज के दिवस पूरे वर्ष वर्षभर में विभिन्न राज्यों में और पेरामिलेट्री फोर्स के जितने भी पुलिस कर्मी और अधिकारी शहीद होते है, उनके नामो का वाचन होता है। उन्होंने बताया आज शहीदों के नामों का वाचन किया गया है और श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। कार्यक्रम के अंत में पुलिस बल द्वारा सशस्त्र परेड के द्वारा सलामी दी गई। कार्यक्रम का संचालन पं.विपिन चौबे ने किया।