शिवपुरी के कुंवरपुर के आदिवासी परिवारों ने लगाई गुहार
दबंग रोक रहे जनमन योजना के तहत आवास का निर्माण, पुलिस और प्रशासन से नहीं मिली मदद
CURATED BY – KULDEEP GUPTA | CITYCHIEFNEWS
शिवपुरी, शिवपुरी जिले की ग्राम पंचायत कुंवरपुर के आदिवासी परिवारों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है आदिवासी परिवारों का कहना है कि जनमन योजना के तहत शासकीय भूमि पर आवास बनाने का कार्य किया जा रहा है जिसे गांव के दबंगों द्वारा रोका जा रहा है साथ ही मारपीट की जा रही है.
वहीं पीड़ित आदिवासियों ने बताया कि पुलिस को शिकायत की गई थी लेकिन पुलिस द्वारा भी सुनवाई नहीं की गई जिससे आदिवासी परिवार डरे हुए हैं
आदिवासियों ने बताया कि कुंवरपुर मे आदिवासी परिवारों को शासन की जनमन आवास योजना के तहत आवास की राशि मिली है जिसमे कुछ आवास तो बन गये है और कुछ आवासों का र्निमाण जारी है जिसे गांव के कुछ दबंगों द्वारा आवास की भूमि पर कब्जा करने परेशान किया जा रहा है और धमकियां दी जा रही है.
जिसकी शिकायत पूर्व मे जनपद सीईओ सहित पुलिस थाना सिरसौद मे भी की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।