ग्राम सातउमरी में बच्चे के होठ के सर्जरी का उपचार
रवि के जन्म से कटेपीटे होठ से पीडीत से स्वस्थ बच्चे का सफल उपचार
Curated by – NAVIN MEHAR | CITYCHIEFNEWS
धार, यह कहानी है धार जिले की गंधवानी तहसील के ग्राम सातउमरी के रवि पिता महेंद्र चौहान की जो कि जन्म से ही कटेपीटे होठ से पीडीत था। रवि के पिता एवं माता भी यह मान चुके थे कि अब उनके बेटे के होठ कभी ठीक नही होगे। स्वास्थ्य विभाग गंधवानी को जब इसकी जानकारी मिली तो डॉक्टरो द्वारा आर.बी.एस. के कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्राम सातउमरी में टीम रवि के घर पहुंची तथा बालक का परीक्षण करने पर पाया गया कि रवि का उपचार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क हो जायेगा। रवि के माता-पिता को समझाईस दी गई तथा रवि का ऑपरेशन लाहुटी अस्पताल भोपाल में करवाया गया और अब वह बिल्कुल सामान्य बच्चे की तरह हो गया है। अब रवि के माता - पिता ने शासन द्वारा चलाई गई इस योजना के लिए मुख्यमंत्री जी एवं स्थानीय डॉक्टरो की टीम को धन्यवाद प्रेषित किया गया है तथा अस्पताल प्रबंधन गंधवानी को भी धन्यवाद प्रेषित कर कहां की सभी के सम्मिलित प्रयासों से आज हमारा बेटा स्वस्थ है, जिसके लिये हम अभारी है।