ग्राम कोटीसान्दा आवल्दामान में बच्चे के होठ के सर्जरी का उपचार
कनिष्का: जन्म से कटेपीटे होठ से पीडित से स्वस्थ बच्चे का सफल उपचार
Curated by – NAVIN MEHAR | CITYCHIEFNEWS
धार, यह कहानी है गंधवानी तहसील के ग्राम कोटीसान्दा आवल्दामान के जितेन्द्र डोडवे की। जिसकी बेटी कनिष्का डोडवे 9 माह की है, जो कि जन्म से ही कटेपीटे होठ से पीड़ित थी। कनिष्का डोडवे के पिता एवं माता भी यह मान चुके थे कि अब उनकी बेटी के होठ कभी ठीक नही होगे। लेकिन उनके माता-पिता को खुशी जब हुई, तब स्वास्थ्य विभाग गंधवानी टीम आर.बी.एस. के कार्यक्रम के अन्तर्गत कनिष्का के घर पहुंची। जब उनका परीक्षण करने पर पाया गया, कि कनिष्का का उपचार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क हो जायेगा। कनिष्का डोडवे के माता-पिता को समझाईश दी गई तथा कनिष्का का ऑपरेशन लाहुटी अस्पताल भोपाल में करवाया गया। अब कनिष्का बिल्कुल सामान्य बच्चों की तरह हो गई। कनिष्का के माता-पिता ने मुख्यमंत्री जी एवं आर.बी.एस.के. टीम को धन्यवाद प्रेषित किया गया है। साथ ही अस्पताल प्रबंधन गंधवानी को भी धन्यवाद प्रेषित कर कहा कि सभी के सम्मिलित प्रयासों से आज हमारी बेटी स्वस्थ है, जिसके लिये हम अभारी है।