शिवहर में पंप ऑपरेटरों के लिए जल गुणवत्ता परीक्षण और रखरखाव का प्रशिक्षण आयोजित
प्रशिक्षण में जिला के सभी पंचायतो से 01-01 चयनित पंप ओपरेटर/अनुरक्षक ने भाग लिया
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
शिवहर, शिवहर जिले के हर पंचायतों में पेयजल जलापूर्ति योजनाओं के ‘दीर्घकालीन अनुरक्षण अनुदेश’ के तहत जलापूर्ति योजनाओं से उपलब्ध किये जा रहे पेयजल के गुणवत्ता की निगरानी नियमित रूप से समुदाय स्तर पर की जानी है। इस क्रम में चयनित पंप ओपरेटर का जल-गुणवत्ता जाँच, योजना रख रखाव विषयक प्रशिक्षण जिला स्तर पर, प्रखंड सभागार शिवहर में प्रशिक्षको का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में जिला के सभी पंचायतो से 01-01 चयनित पंप ओपरेटर/अनुरक्षक ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उदघाटन कार्यपालक अभियंता, PHED द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में अंतरराष्ट्रिय संस्था- ‘वाटर फॉर पीपुल’ के प्रतिनिधियों राज्य परामर्र्शि राजीव राणा, जिला सहायता विशेषज्ञ आशीष कुमार, अमित कुमार, ने तकनिकी सहयोग प्रदान किया।
प्रशिक्षण में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, शिवहर के ‘सहायक अभियंता’ गुरु दत्त पांडे एवं जिला रसायनज्ञ- निखिल मिश्रा कुमार ने जल-गुणवत्ता का विधिवत प्रशिक्षण दिया एवं व्यवहारिक अभ्यास कराया। प्रशिक्षण मे सभी कनीय अभियंता और सभी संवेदक भी उपस्थित रहे बिहार सरकार राज्य में जल गुणवत्ता की स्थिति में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है।
ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति एक महत्वपूर्ण कार्य है। नियमित आधार पर पानी के गुणवत्ता की निगरानी का लक्ष्य जल-स्रोतों की रक्षा एवं शुद्ध जल की आपूर्ति ग्राम स्तर पर करने से सम्बंधित है।
हर घर नल का जल केवल पानी के बुनियादी ढांचे का निर्माण करने के बारे में नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य गांव में जल आपूर्ति प्रणालियों के स्वामित्व, प्रबंधन, संचालन और रखरखाव के लिए सभी हितधारकों जिम्मेदार और उत्तरदायी नेतृत्व की क्षमता का निर्माण करना है। समुदाय आधारित जल गुणवत्ता परीक्षण सरकारों, वार्ड क्रियान्वयन समिति और समुदायों को जल-स्रोतों के परीक्षण को बड़े पैमाने पर बढ़ाने में सहायता करेगा।
बताया गया कि यह पानी की गुणवत्ता पर अधिक जानकारी प्रदान करेगा ताकि इसके सुधार हेतु प्रयास किया जाना है। जल पर सुधारामत्क करवाई की जिम्मेवारी जिला रसायनज्ञ, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, शिवहर की होगी।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड