शुजालपुर विधानसभा के लिए 1152 मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण संपन्न
शुजालपुर विधानसभा के लिए 1152 मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण संपन्न
CURATED BY - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए 17 नवम्बर 2023 को मतदान कराने के लिए नियुक्त किये गये मतदान कर्मियों को दिये जा रहे प्रशिक्षण के क्रम में आज शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त किये गये 1152 मतदान कर्मियों को दो पालियों में स्थानीय शासकीय बीकेएसएन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रशिक्षण दिया गया। प्रात: प्रथम पाली में 720 तथा द्वितीय पाली में 432 इस प्रकार कुल 1152 मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण उपरांत मतदान कर्मियों द्वारा कर्त्तव्य प्रमाण पत्र के आधार पर अपने-अपने क्षेत्र के लिए पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान भी किया। मतदान के लिए तीनों विधानसभा क्षेत्रों से आए मतदान कर्मियों तथा पुलिस कर्मियों के लिए फेसिलिटेशन सेंटर बनाए गए थे। मतदान कर्मियों द्वारा मताधिकार का प्रयोग कर बंद लिफाफे, फेसिलिटेशन सेंटर में रखे गए बॉक्स में डाले गये।