CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS

 

मैहर, एक तरफ जिले के एसपी एडिशनल एसपी सीएसपी मां शारदा धाम आने वाले भक्तो की सेवा में 9 दिन बिना अपनी भूख प्यास की चिंता किए सेवा में लगे है वही दूसरी तरफ मैहर ट्राफिक पुलिस हटकर अलग संदेश देना चाहती है,मैहर में चल रहे नवरात्रि मेले के दौरान शहर में आने वाले बाहरी सवारी वाहनों की चेकिंग जीतनगर पेट्रोल पंप के पास कर पुलिस अव्यवस्था फैलती दिख रही है। सूत्रों के अनुसार,प्राइवेट और शासकीय स्तर पर चालान किया जा रहा है, जबकि लोकल नंबर के वाहनों को बिना किसी रोक-टोक के छोड़ा जा रहा है। यह कदम जहां एक तरफ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हो सकता है, वहीं दूसरी ओर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के बीच नाराजगी भी बढ़ रही है जो सिर्फ मौखिक रूप से सामने आई है।नगर के चारों ओर सुरक्षा की दृष्टि से नवरात्रि मेला के पहले कई पुलिस नाके बनाए गए हैं, जहां हर आने-जाने वाले वाहन की गहनता से जांच की जा सकती है। उसके बाद मैहर ट्राफिक पुलिस द्वारा बाहर से आए श्रद्धालुओं की गाड़ी रुकवा विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे शहर में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।मां शारदा धाम आने वाले भक्तो का मौखिक  आरोप है कि ट्राफिक पुलिस द्वारा लोकल वाहनों को छोड़कर केवल बाहरी वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है, जिससे असमानता और पक्षपात का माहौल बन रहा है। इस व्यवस्था से कई वाहन चालकों में नाराजगी है और उनका कहना है कि नवरात्रि जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर ऐसे कदम श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं!वही ऐसे कदम प्रशासन सुरक्षा के मद्देनज़र उठाता है, या अन्य कोई मामला है जो पुलिस नाके होने के बाद भी नगर के बाहर वाहनों को स्टेट हाइवे में रोक जॉच के नाम पर जाम की स्थिति बनाई जा रही है,और मां शारदा धाम से दर्शन कर लौटने वाले वाहनों को रोका जा रहा है जिससे कई सवाल खड़े हो रहे है जब श्रद्धालु दर्शन करके लौट रहे है इस बीच नगर सुरक्षा या सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस बाहरी वाहनों को रुकवा रही है!आगामी दिनों में अगर यह व्यवस्था नहीं सुधरी, तो मेला आने वाले श्रद्धालुओं की सख्या दिन प्रतिदिन कम होती जायेगी जिसमे ट्राफिक पुलिस का योगदान होना कहा जा सकता है,कई हिंदू संगठनों के प्रमुखों का कहना है ट्राफिक पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर कदम उठा रही है उठाए, लेकिन नवरात्रि के दिनो कार्यवाही की जगह जागरूकता की पहल करे तो वो प्रशंसनीय होंगा,श्रद्धालुओ को नवरात्रि के दिनो परेशान करना उचित नहीं है वरिष्ठ अधिकारी ऐसे मामलो पर पुलिस समाज के लोगो की मित्र है ऐसी पहल करे ताकि मैहर पुलिस का संदेश देश के कोने कोने तक पहुंचे।