CURATED BY – SUSHIL SONI CITYCHIEFNEWS

अनूपपुर, सड़क दुर्घटनाओ को रोकने एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर के निर्देशानुसार यातायात प्रभारी अनूपपुर द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रैफिक चौपाल के माध्यम से सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जन जागरूकता लाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उसी क्रम में आज ग्राम मुंडा ( जैतहरी) में ट्रैफिक चौपाल लगा कर उपस्थित जन को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई । ओवरफ्लो होने पर पुल पुलिया को पार ना करे वर्षा ऋतु में अक्सर पुल पुलिया ओवरफ्लो होने से मार्ग अवरुद्ध हो जाता है, जिसे पार करने का जोखिम न उठाएं, ये खतरनाक साबित हो सकता है।