सिटी कोतवाली क्षेत्र के शालीमार मार्केट के व्यापारी पहुंचे कोतवाली
दुकानों के पास रह रहे असामाजिक तत्व ने की व्यापारी के साथ मारपीट..
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी के कोतवाली क्षेत्र में स्थित रेलवे स्टेशन के पास कटनी का थोक बाजार शालीमार मार्केट के थोक बाजार के कई व्यापारियों ने घेराव कर दिया वे सभी अपनी अपनी दुकान बंद कर कोतवाली थाने पहुंचे थे ये सभी असामाजिक तत्वों द्वारा व्यापारी से मारपीट किए जाने से आक्रोशित थे। सभी व्यापारी मारपीट करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी करने की मांग पर अड़े हुए थे।
थोक व्यापारी सुरेश नागपाल ने बताया कि शालीमार मार्केट कटनी का सबसे पुराना थोक बाजार है जो कि कटनी रेल्वे स्टेशन के पास है वहां पर दूसरे शहर गांव के लोग आते है वहां पर मौजूद कुछ असामाजिक तत्व उनके साथ भी मारपीट करते है आज उन्होंने व्यापारी के साथ मारपीट की है और धमकी दी है, कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि शालीमार मार्केट के व्यापारी कोतवाली में मारपीट की शिकायत करने आए है उनके साथ किसी ने मारपीट की है आरोपी की तलाश जारी है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड