Uttar Pradesh
दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर शाकुम्बरी देवी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्राली से भिडी
आमने-सामने की टक्कर में कई श्रद्धालु हुए घायल
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर बेहट कोतवाली के तहत शाकुम्बरी देवी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली की गेहूं से लदी ट्रैक्टर- ट्राली से आमने-सामने की टक्कर हो गई। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में 42 वर्षीय अमित पुत्र रघुनाथ निवासी नरेली दिल्ली, 26 वर्षीय पिंकी पत्नी सोनू, 18 वर्षीया युवती निशा पुत्री राजबीर, 47 वर्षीय महिला बिमलेश पत्नी कंवर सिंह और 15 वर्षीय लड़की काजल घायल हो गए। सभी घायलों को बेहट सीएचसी भेजा गया।