Uttar Pradesh
देवबंद-नानौता मार्ग पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा
टैक्टर चालक किसान की ट्रैक्टर के नीचे दबने से हुई मौके पर मौत
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
बड़गांव | सहारनपुर, घने कोहरे के चलते देवबंद-नानौता मार्ग पर बेलड़ा पुलिया के निकट ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक किसान की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव दल्हेड़ी निवासी किसान बालकुमार 54 पुत्र फूल सिंह सैनी ट्रैक्टर लेकर देवबंद के गांव कुलसठ स्थित अपनी रिश्तेदारी से सुबह पांच बजे घर लौट रहा था। घने कोहरा छाया होने के कारण अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। घटना के समय ट्रैक्टर की लाइट भी जली थी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किसान को ट्रैक्टर के से नीचे निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।