बिहार में आज 26 जिलों में होगी भारी बारिश
15 अगस्त तक लोग रहें सावधान
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
पटना, पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार आज बिहार के 03 जिलों में अत्यंत भारी बारिश, 04 जिलों में भारी बारिश होगी . आज 26 जिलों के ज्यादातर हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है जबकि बाकी बचे 12 जिलों के अनेक स्थानों में मध्यम वर्षा होने वाली है.
आज यानी 10 अगस्त को बिहार के 26 जिलों में तेज जबकि 12 जिलों में मध्यम बारिश होने की संभावना है. इन 26 जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, अरवल, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, पटना, जहानाबाद, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय, समस्तीपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर और दरभंगा शामिल है. इन सभी 26 जिलों के ज्यादातर हिस्सों में वर्षा होगी और अच्छी खासी होगी. जबकि शेष बचे सभी 12 जिलों के अनेक स्थानों पर मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है.
तेज बारिश वाले 26 जिलों में से गोपालगंज, सीवान, और सारण में अति भारी बारिश (ऑरेंज अलर्ट) जबकि पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली में भारी बारिश (येलो अलर्ट) होने की प्रबल संभावना है.