आज 26 जिलों के 42 नगरपालिकाओं में 148 पदों पर आएगा रिजल्ट
पहली बार ई-काउंटिंग भी
आज 26 जिलों के 42 नगरपालिकाओं में 148 पदों पर प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला हो जाएगा। इसमें से 97 पदों पर आम चुनाव हुए थे और 51 पदों पर उपचुनाव हुए थे। इन सभी पदों के लिए मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। खास बात यह है कि बिहार में पहली बार हुई ई-वोटिंग की गिनती भी आज हो रही है। देश में ऐसा पहली बार हो रहा है। मतदाता और अभ्यर्थी राज्य निर्वाचन आयोग के वेबसाइट से मतदाता कॉर्नर एवं अभ्यर्थी कॉर्नर में स्थित "निर्वाचन परिणाम" लिंक के माध्यम से देख सकते हैं।
निर्वाचन आयोग के अनुसार, नगरपालिका आम/उप निर्वाचन, 2025 की मतगणना 30 जून को सुबह 08.00 बजे से निर्धारित है। कुल 41 मतगणना केन्द्र अनुमंडल स्तर पर बनाये गये हैं एवं सभी मतगणना केन्द्रों पर वेब कैमरा द्वारा ईवीएम (सी.यू.) से प्राप्त ऑकड़ों का रिकार्डिंग भी किया जाना है एवं समस्त प्रक्रिया की वेबकास्टिंग भी की जा रही है।